क्या पानी लिवर को साफ करता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 10:56

लिवर को नेचुरल तरीके से साफ कर देगा किशमिश का पानी, बस ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप लिवर को नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं तो किशमिश का पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है। जानें कैसे पिएं किशमिश का पानी। साथ ही जानें कि ये किस तरह से लिवर को साफ करने में असरदार है।

ड्राई फूट्स में किशमिश किसे खाना पसंद नहीं होता। ये स्वाद में तो बेहतरीन होती है साथ ही साथ ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है। वैसे तो आपने किशमिश को सूखा कई बार खाया होगा। लेकिन क्या आपको पता है सूखी हुई किशमिश के अलावा किशमिश का पानी भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। भीगी हुई किशमिश में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। आजकल के समय में लोगों को लिवर से संबंधित कई तरह की बीमारियां हो रही है। अगर आप लिवर को नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं तो किशमिश का पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है। जानें कैसे पिएं किशमिश का पानी। साथ ही जानें कि ये किस तरह से लिवर को साफ करने में असरदार है। 

चाहते हैं बढ़ा वजन घटाना तो बिल्कुल ना खाएं ये 4 फल, वरना पूरी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

लिवर को साफ करता है किशमिश का पानी

भीगी हुई किशमिश कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जैसे कि आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर। अगर आप किशमिश के पानी का रोजाना सेवन करेंगे तो ये आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करेगी। इस पानी को आप कम से कम हफ्ते भर पिएं। इससे लिवर नेचुरल तरीके से साफ होगा साथ ही उसके काम करने की क्षमता में भी इजाफा होगा।

बेहद फायदेमंद है फिटकरी, दांतों के दर्द को दूर करने के अलावा देती है ग्लोइंग स्किन

ऐसे बनाएं किशमिश का पानी

दो कप पानी लें
इस पानी को उबालें
जब पानी उबल जाए तो उसमें 150 ग्राम किशमिश डालें
अब इस किशमिश को पानी में रातभर के लिए भीगा रहने दें
सुबह इस पानी को छानकर धीमी आंच पर गरम करें
रोजाना खाली पेट इस पानी को पिएं
इस बात का ध्यान रखें कि इसे पीने के आधे घंटे बाद कुछ भी ना खाएं
ये आपके लिवर को अंदर से क्लीन कर देगा

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info